भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

आज से राहु-केतु का राशि परिवर्तन 6 राशियों के लिए कष्टकारी,तो 6 राशियों को होगा लाभ

0 57

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु केतु एक राशि में लगभग 18 माह या डेढ़ वर्ष तक रहते हैं। राहु केतु ग्रह जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका सकारात्मक-नकारात्मक प्रभाव 12 राशियों पर भी पड़ता है। बता दें कि राहु और केतु ग्रह हमेशा उलटी चाल चलते हैं हिन्दू पंचांग के अनुसार 2023 से राहु मीन राशि में गोचर कर रहे थे जो आज 18 मई 2025 को कुंभ राशि में राशि परिवर्तन करेगे। वहीं केतु ग्रह कन्या राशि में विराजमान थे जो आज 18 मई 2025 को ही केतु ग्रह भी सिंह राशि में परिवर्तन करेंगे जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक पर होगा ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार लगभग 18 माह तक राहु-केतु की शुभ दृष्टि कुछ राशियों को मालामाल बना सकती हैं तो इन समयों में कुछ राशियों को जीवन में बहुत सावधानी बरतनी होगी आइए जानते हैं राहु-केतु की आगामी स्थिति का राशियों पर क्या प्रभाव होगा।

*मेष राशि -* राहु-केतु की आगामी स्थिति मेष राशि वालों के जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकती है इस अवधि में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कोई आपकी इमेज खराब करने का प्रयास कर सकता है। राहु के प्रभाव से सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। रिश्तों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। राहु ग्रह मेष राशि के एकादश भाव मे गोचर करेगा जो आर्थिक रूप ठीक रहेगा इस समय ब्राह्मणों से श्रीसूक्त का पाठ करायें केतु ग्रह संतान व बुद्धि भाव मे गोचर करेगा मन की शांति के लिए केतु ग्रह की शांति करायें केतु ग्रह का जाप भी करायें।

*वृष राशि -* राहु-केतु की स्थिति वृष राशि वालों के लिए कल्याणकारी साबित होगी इस अवधि में आप शत्रुओं पर जीत हासिल करेंगे। सभी रोग-दोषों से निजात मिलेगा परन्तु वाहन सावधानी से चलाएं राहु ग्रह का दशम भाव मे गोचर करेगा कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्ति के लिए राहु ग्रह की शांति करायें और राहु ग्रह का चतुर्थ गुणा की संख्या में जाप करायें केतु ग्रह चतुर्थ भाव मे रहेगा पारिवारिक सुख प्राप्ति के लिए भगवान गणेश जी की साधना करें।

*मिथुन राशि -* केतु के प्रभाव से जीवन में नेगेटिविटी बढ़ सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव आएगा परन्तु राहु के गोचर से शुभ परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा,राहु ग्रह आपके नवम भाव मे गोचर करेगा,भाग्येश का लाभ मिलेगा,केतु ग्रह तृतीय भाव मे गोचर करेगा पराक्रम बढ़ाने और कार्य लाभ के लिए केतु ग्रह की शांति करायें केतु ग्रह का जाप,दान करे।

*कर्क राशि -* केतु ग्रह का गोचर कष्टकारी साबित होगा। पारिवारिक जीवन में ग्रह-क्लेश बढ़ सकता है। इस अवधि में स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। इस समय राहु ग्रह का गोचर आपके लिए अष्ठम भाव मे रहेगा जो अनिष्ठकारी रहेगा,राहु ग्रह की शांति करायें और भगवान शिव जी का पूजन करे बैदिक ब्राह्मणों से रुद्राभिषेक करायें।

*सिंह राशि -* केतु ग्रह आपके लग्न में रहकर आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेंगे। आपको कामयाबी दिलाने में मदद करेंगे।इस अवधि में आपके सभी सपने साकार होंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा,परन्तु राहु ग्रह सप्तम भाव के गोचर से रिश्तों में मतभेद हो सकते हैं। करियर में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। इस समय राहु- केतु ग्रह की शांति करायें।

*कन्या राशि -* केतु ग्रह का गोचर आपके द्वादस भाव मे रहेगा,आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। कड़ी मेहनत के बाद भी अच्छे रिजल्ट नहीं मिलेंगे। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करना होगा। पारिवारिक जीवन में वैचारिक मतभेद संभव है। षष्ठम राहु ग्रह शत्रु पक्ष से हानिकारक रहेगा। इस समय राहु ग्रह की शांति करायें राहु ग्रह का जाप,दान करे भगवान शिव जी का पूजन करें।

*तुला राशि -* केतु ग्रह का गोचर तुला राशि वालों का तनाव बढ़ा सकता है, कैरियर और आर्थिक मामलों में भाग्यशाली बने रहेंगे। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में थोड़ी सावधानी बरतें। शिक्षा भाव मे राहु ग्रह का गोचर मानसिक तनाव व मन भ्रमित करेगा इस समय राहु ग्रह की शांति करायें और जाप,दान करें।

*वृश्चिक राशि -*‌केतु ग्रह के प्रभाव से वृश्चिक राशि वालों का आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा।आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन हो सकता है। नौकरी-कारोबार की दृष्टि से अत्यंत शुभ समय रहेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा। राहु ग्रह चतुर्थ भाव मे भूमि – भवन का सुख देगा इस समय राहु ग्रह की शांति करायें साथ मे श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग जी का पूजन करें।

*धनु राशि -* राहु और केतु ग्रह के गोचर से धनु राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहेगा राहु आपके पराक्रम भाव मे रहेगा जो धन के साथ बल भी देगा,केतु ग्रह भाग्येश का शुभ फल देगा। इस समय भगवान गणेश जी का पूजन करें।

*मकर राशि -* केतु गोचर से जीवन में उत्साह और जुनून बढ़ेगा।ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा।जमीन-जायदाद में बढ़ोत्तरी होगी।पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। व्यापार में विस्तार होगा।नौकरी पेशा वालों का स्थानांतरण हो सकता है।भाई-बहन संग रिश्ते अच्छे होंगे।धन भाव मे राहु शुभ रहेगा,अष्ठम केतु ग्रह की शांति अवश्य करायें।

*कुंभ राशि -* राहु- केतु ग्रह के राशि परिवर्तन से आपको सफलता प्राप्त करने के लिए अत्यधिक मेहनत करना होगा।विरासत में पैतृक संपत्ति मिलेगी परन्तु निवेश में जोखिम न उठाएं। इस अवधि में आपको कई स्रोतों से धन लाभ होगा परन्तु खर्च पर कंट्रोल रखें। इस अवधि में खर्चों की अधिकता से मन परेशान हो सकता है।वहीं राहु का गोचर वाणी में कटुता ला सकता है।लग्न का राहु शारीरिक परेशानियां भी देगा इस समय राहु ग्रह का चतुर्थ गुणा की संख्या में जाप करायें भगवान शिव जी का पूजन स्वयं करें।

*मीन राशि -* राहु केतु ग्रह का गोचर मीन राशि वालों के घर का माहौल बिगाड़ सकता है।अचानक से खर्च बढ़ेंगे।आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी।किसी भी कार्य में नहीं लगेगा। यात्रा के योग बनेंगे।सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।राहु ग्रह द्वादश भाव में रहेगा और केतु ग्रह षष्ठम भाव मे रहेगा इस समय राहु ग्रह- केतु ग्रह की शांति करायें।

आचार्य धीरज “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
गुरुकुल संचालक – श्री बज्रांग आश्रम देवली प्रतापपुर (फूलपुर) प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 9956629515
8318757871

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More