भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न

0 11

पूजा पाण्डेय की रिपोर्ट

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक की। जिलाधिकारी ने सभी सीडीपीओ से कहा कि इस पर विशेष ध्यान दिया जाय कि बच्चों का वजन एवं ऊंचाई की माप सही तरीके से लिया जाय। सैम एवं मैम बच्चों का चिन्हीकरण कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा जाय। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि इंफेन्टोमीटर व स्टेडियमों मीटर आवश्यकता के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध करा दिया जाय। उन्होंने लर्निंग लैब बनाए जाने की प्रगति की समीक्षा के दौरान संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों से कहा कि शेष रह गए लर्निंग लैब का कार्य शीघ्र पूर्ण करा लिया जाय।
जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी के.एम. पाण्डेय से कहा कि लाभार्थियों को समय से पुष्टाहार का वितरण सुनिश्चित कराई जाय,किसी प्रकार से विलंब न किया जाय तथा किसी भी प्रकार की शिकायत न आने पाए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि लाभार्थियों को अवश्य लाभान्वित किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय योजनाओं में भी लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने सभी सीडीपीओ से कहा कि कायाकल्प के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रो में कराए जाने वाले कार्यों की सूची तैयार कर लिया जाय, ताकि सभी कार्य समय से पूर्ण कराया जा सके।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More