भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बलिया में सड़क पर गुंडई, दबंगों ने पिकअप चालक को तब तक पीटा

0 20

प्रज्ञा पाण्डेय की रिपोर्ट

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बिहार से पिकअप पर भूसा लाद कर अपने गांव रामपुर जा रहे पिकअप चालक को अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की देर शाम सोनबरसा गांव के निकट नटराज पेट्रोल पंप के समीप मार-पीट कर लहूलूहान कर दिया। खून से लथपथ पिकअप चालक सड़क पर गिर गया तो उसे छोड़कर अपराधी चले गए।घटना की सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने घायल पिकअप चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के उपरांत बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सिंटू कुमार यादव (28) पुत्र मेघनाथ यादव उर्फ माघी यादव (निवासी रामपुर थाना दोकटी बिहार) से अपने मवेशियों के लिए पिकअप से भूसा लेकर गांव जा रहा था, तभी सोनबरसा स्थित नटराज पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन बदमाशों ने पिकअप रोकवा कर उक्त चालक की लात घुसे और लाठी डंडे से तब तक पिटाई की, जब तक वह लहूलुहान होकर सड़क पर बेहोश होकर गिर नहीं पड़ा। इस घटना के बाद राहगीरों में भय व्याप्त हो गया है। इस सम्बंध में चौकी इंचार्ज बैरिया अरूण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More