भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

‘स्वछता ही सेवा है’ के अंतर्गत पूरे जिले में चलेगा सफाई अभियान

0 16

राजेश पाठक की रिपोर्ट

बलिया। स्वच्छता ही सेवा 2024 के तहत 15 दिन का बृहद सफाई अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत व नगरीय क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई अभियान के सम्बन्ध में जरूरी दिशा-निर्देश दिये। कहा कि सफाई के साथ लोगों को सफाई व स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि 15 दिन के इस अभियान में हर जगह सफाई हो जानी चाहिए। सार्वजनिक सड़क, सार्वजनिक स्थल व नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान हो। सफाई ऐसी हो, जो आम जन को भी दिखे कि उनके गांव में सफाई हो रही है। सभी एडीओ पंचायत को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित कराएं कि हर एक सफाईकर्मी अपने ड्यूटी क्षेत्र में जाकर सफाई करे। उनकी प्रतिदिन की लोकेशन वाली फोटो भी रखी जाए। सीडीओ ओजस्वी राज से कहा कि कुछ टीम बनाकर गांवों में रैण्डम चेकिंग भी कराएं और जहां संतोषजनक काम न मिले, वहां कार्रवाई भी सुनिश्चित कराएं। नगरीय निकाय के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगर को भी स्वच्छ रखें। प्रतिदिन सुबह झाड़ू लगने के बाद 9 बजे से पहले हरहाल में कूड़ा उठ जाना चाहिए।

सफाई से पूर्व व बाद की फोटो लेना अनिवार्य…

जिलाधिकारी ने कहा कि 15 दिन के इस अभियान में सफाई से पहले व बाद की फोटो जरूर लिया जाए। अभियान की समाप्ति के तीन दिन बाद हर ब्लॉक की दस-दस फोटो मुझे उपलब्ध कराएं। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, डीपीआरओ श्रवण सिंह, डीडीओ आनन्द प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More