भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आये हुये फरियादियों की सुनी समस्याएं

0 21


शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करायें-जिलाधिकारी
————————————————

रोहित कुमार पांडेय की रिपोर्ट

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आये हुये फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त राजस्व शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर, शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें जिससे शिकायतकर्ता को इधर-उधर भटकना न पड़े। जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता श्रीपाल निवासी कसेरूआ ने शिकायत किया कि प्रार्थी की भूमि गाटा संख्या 515 पर काबिज दाखिल चला आ रहा है परन्तु मकान जर्जर होने की वजह से गिर गया है, प्रार्थी अपने मकान का निर्माण करना चाहता है परन्तु प्रार्थी के पड़ोसी नान्हू वर्मा व मंगल वर्मा आदि लोगो ने प्रार्थी की पुरानी आबादी की भूमि को जबरन कब्जा करना चाहते है और प्रार्थी को अपनी भूमि में निर्माण कार्य नही करने दे रहे है, इस प्रकरण पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी रानीगंज को पैमाईश कराकर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जिससे शिकायतकर्ता का समाधान हो सके। इसी प्रकार जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अन्य प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण यथाशीघ्र किया जाये।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More