बलिया में इंडिया गंठबंधन आगे…


राजेश पाठक की रिपोर्ट
बलिया। बलिया लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गंठबंधन के प्रत्याशी समाजवादी नेता सनातन पाण्डेय अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एन. डी. ए गठबंधन के प्रत्याशी नीरज शेखर से शुरू से ही बढ़त बनाए हुए लगभग 10000 मतों के अन्तर से आगे चल रहे है ।
वही सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गंठबंधन के प्रत्याक्षी रमाशंकर ‘विद्धाथी’ अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी एन. डी. ए गठबंधन के प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा से लगभग 8000 मतों के अंतर से बढ़त बनाए हुए है। इस तरह देखा जाए तो बलिया व सलेमपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्रों इंडिया गंठबंधन प्रत्याशी धिरे – धिरे अपनी स्थिती मजबूत करते नजर आ रहे हैं।
यदि पूरे देश पर नजर डाली जाए तो एन. डी. ए गंठबंधन को इंडिया गंठबंधन के तरफ से जबरदस्त टकर मिलती हुई नजर आ रही है।
उत्तर प्रदेश में राहुल – अखिलेश कि जोड़ी हिट होती नजर आ रही है।


