भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बलिया नगर के दर्जनों गांवों में भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने किया जनसम्पर्क, जनता-जनार्दन से मांगा आशीर्वाद

0 17

राजेश पाठक की रिपोर्ट

बलिया। भाजपा उम्मीदवार राज्यसभा सांसद नीरज शेखर जनता-जनार्दन के बीच निरंतर पहुंच रहे रहे है।सोमवार को नीरज शेखर नगर विधानसभा क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों में सुबह से शाम तक भ्रमण कर जनता-जनार्दन से एक भक्त की तरह भगवान का आशीर्वाद लिए। लोगों संग चर्चा किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और खुद के लिए आशीर्वाद मांगा।

जनसंवाद कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धि बताते हुए नीरज शेखर को दिल्ली भेजने की पुरजोर सिफारिश की। धर्मेंद्र सिंह ने नगर विधानसभा क्षेत्र में बह रही विकास की गंगा की धारा को और प्रबल करने के लिए नीरज शेखर का दिल्ली में बतौर लोकसभा सांसद रहना आवश्यक बताया। भाजपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र पांडेय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रसव से लेकर मरण की चिंता हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी के लिए किए हैं।

सभी को इज्जत घर, आवास दिया। गरीब जनों के लिए अनाज उपलब्ध कराया। देश में एक्सप्रेस वे सड़कों का जाल बिछाया। कहा नीरज शेखर हम सभी की प्रतिष्ठा हैं। प्रतिष्ठा बचाना ,भघ की नैतिकता है। इं. वीरेंद्र पाठक टुनजी ने कहा कि भारत को दुनिया का अग्रणी राष्ट्र बनाने का सपना लेकर चलने वाले नरेन्द्र मोदी को मजबूत करना सबका कर्तव्य है।

पूर्व ब्लाक प्रमुख मृत्युंजय तिवारी बब्लू ने कहा कि भाजपा को अधिक से अधिक मत देकर पीएम मोदी के 400 पार का नारा सफल बनाना है। लोकसभा उम्मीदवार नीरज शेखर ने सभी से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने यह जिम्मेदारी देकर बहुत सम्मान किया है। लोकसभा में आपकी सेवा का मौका मुझे और ताकत देगा।

नीरज शेखर ने प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करने के लिए सभी का स्नेह आशीष मांगा। जनसंवाद कार्यक्रम के तहत छोड़हर, गजियापुर, सलेमपुर, परसपुर, शंकरपुर, टघरौली, डुमरी, आमघाट, बघौली, माधोपुर, घघरौली, चकरी, फुलवरिया, रघुनाथपुर और छात्रा में उम्मीदवार नीरज शेखर की मुलाकात जनता से हुई।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More