ब्रेकिंग न्यूज, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के पुत्रों पर हमला,रेफर
वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट-
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद मोदनवाल उर्फ लवकुश के तीन पुत्रों पर जिम से लौटते वक्त दर्जन भर लोगों ने हमला कर दिया ।हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये । जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
नगर के मोहल्ला नईगंज निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद मोदनवाल के पुत्र जय गुप्ता( 28), सचिन गुप्ता (27), हर्ष गुप्ता (20) सुबह दस बजे मोहल्ला सरायरुस्तम स्थित एक जिम से लौट रहे थे जैसे ही वह कुछ दूर पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगा कर बैठे दो दर्जन से अधिक दबंगो ने लाठी ,डंडा, राड व साइकिल चैन से हमला करते हुए मारना पीटना शुरू कर दिए। जब तक तीनों कुछ सोचते तब तक हमलावर बर्बरता पूर्वक मारपीट कर चले गए। सूचना पर पहुंची मुंगरा बादशाहपुर पुलिस जैसे ही पहुंची तो दबंग अपना मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर घायल अवस्था में पड़े जय गुप्ता, सचिन गुप्ता हर्ष गुप्ता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर लाया गया जहां पर इन तीनों हालत गंभीर गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित के पिता ने तीन नामजद व दो दर्जन से अधिक अज्ञात दबंगों की तहरीर थाने में दी है।इस बाबत थानाध्यक्ष विवेक तिवारी का कहना है कि तहरीर मिली दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
