अखंड रामायण पाठ एवं महा भंडारा संपन्न

आदेश मिश्रा की रिपोर्ट
मुंबई : विक्रोली पार्क साईट स्थित छत्रपति श्री शिवाजी महाराज मैदान के बगल में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांग्रेस कार्यालय पर रामगोविन्द यादव मित्र मंडल की तरफ से १८ मार्च को श्री रामचरित मानस पाठ (अखंड रामायण पाठ) का आयोजन किया गया जिसमे आस पास और दूर दराज के लोगो ने पाठ एवं सत्यनारायण भगवान की कथा और आरती में शामिल होकर भगवान का दर्शन तथा आशीर्वाद प्राप्त किए और तत्पश्चात अखंड रामायण पाठ के पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में १९ मार्च साम को महाप्रसाद भंडारे के आयोजन में क्षेत्र के रहीवासियो तथा दूर दराज से आए हुवे लोगो ने महाप्रसाद ग्रहण किया इस भंडारे में लगभग पांच हजार लोगो ने महाप्रसाद ग्रहण किया और भंडारे में उपस्थित अतिथियों का मुंबई कांग्रेस सचिव रामगोविन्द यादव और उनके टीम के द्वारा स्वागत किया गया और भंडारे में उपस्थित सभी लोगो ने महाप्रसाद को खूब सराहा और आयोजन में आए हुवे समस्त आम जनमानस का कांग्रेस नेता रामगोविन्द यादव ने आभार प्रकट किया।
