विकासखंड सभागार में रोजगार सेवक और बीसी सखी की हुई संयुक्त बैठक



वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। विकास खंड अधिकारी मुंगरा बादशाहपुर के नेतृत्व में सोमवार को बीसी सखी और ग्राम रोजगार सेवक की संयुक्त बैठक की गई, जिसमें मनरेगा भुगतान मेला सप्ताह के अंतर्गत बी डी ओ द्वारा बीसी सखी से एक श्रमिक का भुगतान कराकर शुभारंभ किया गया। वीडियो द्वारा बीसी सखी को प्रोत्साहित भी किया गया, साथ ही सभी रोजगार सेवकों को निर्देश दिया गया कि अपने अपने गांव के मनरेगा भुगतान को बीसी सखी के द्वारा ही कराएं, जिससे मनरेगा श्रमिकों को भुगतान के लिए बैंकों के चक्कर ना काटना पड़े ,बल्कि उन्हें गांव में ही उन्हें अपना भुगतान मिल सके वही कुछ बीसी सखी का कहना था कि ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक श्रमिकों को प्रोत्साहित नहीं करते कि वह गांव में ही बीसी सखी द्वारा अपने श्रम का भुगतान प्राप्त करें, जिस पर मुंगरा बादशाहपुर विकासखंड बीएमएमयू संजय गौतम ने पुनः सभी रोजगार सेवकों को निर्देश देते हुए कहा कि इस बात को वह गंभीरता से लेते हुए सभी मनरेगा श्रमिकों के भुगतान को बीसी सखी के द्वारा ही निश्चित रूप से कराएं, और सभी को इसका पालन करना अनिवार्य है, बैठक में इस फैसले से सभी बीसी सखी के चेहरे पर खुशी दिखाई पड़ी, बीएमएमयू संजय गौतम ने बताया कि बैठक में किए गए निर्णय के पहल से मनरेगा श्रमिकों को भुगतान लेने में आसानी भी होगी, और बीसी सखियों की आय में भी वृद्धि होगी।
