विद्युत सप्लाई और अवैध वसूली को लेकर विधायक पंकज पटेल ने अधिकारियों की लगाई क्लास
वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर ,जौनपुर। मुंगरा विधानसभा में लगातार जर्जर तारों की समस्या से विद्युत कटौती को लेकर शनिवार को डाक बंगला पर मुँगराबादशाहपुर विधानसभा के विधायक पंकज पटेल ने अधिशासी अभियंता मछलीशहर रामानंद मिश्रा , मुँगराबादशाहपुर विद्युत उपखंड के एस डीओ राहुल कुमार और जे ई सहित कई अधिकारियों की क्लास लगाई। अधिकारियों ने उत्पन्न समस्याओं के कारण को बताते हुए कहा कि जर्जर तार हो जाने और पार्ट उपलब्ध नहीं होने से समस्या हो रही है, जिस पर विधायक पंकज पटेल ने कहा कि यदि जर्जर तारों के एस्टीमेट को राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी देती हैं तो ठीक है, नहीं तो वह अपने तरफ से एस्टीमेट देने के लिए तैयार हैं, जिसकी रिपोर्ट विभाग के अधिकारियों को ही लगानी है। उपस्थित लोगों की शिकायत पर विधायक पंकज पटेल ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि अवैध वसूली अधिकारियों के नाक के नीचे लगातार होती है इस पर वह ध्यान दें, और मीटर लगाने और ट्रांसफॉर्मर बदलने के नाम पर कोई भी विद्युत कर्मचारी लोगों से पैसे की वसूली नहीं करेगा, जिस पर अधिशाशी अभियंता मछली शहर रामानंद मिश्रा ने कहां की यदि इस प्रकार की शिकायत मिलती है तो निशित रूप से हमें अवगत कराएं उस पर हम अवश्य कार्रवाई करेंगे, साथ ही कहा कि जिन घरों पर मीटर तो लगे हैं किंतु बिजली का उपयोग नहीं हो रहा है वह भी प्रार्थना पत्र देकर इसे सुधरवा सकते हैं, एक्शियन मछली शहर रामानंद मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि मुंगरा बादशाहपुर की विद्युत सप्लाई का लोड कम करने के लिए उकनी में 33/ 11 का नया विद्युत उप केंद्र प्रस्तावित हुआ है, इससे भविष्य में ओवर लोड की समस्या समाप्त हो जाएगी। विधायक पंकज पटेल ने अधिकारियों से सभी समस्याओं को 2 दिन के भीतर लिखित रूप से मांगा है, जिस पर विद्युत समस्या का तत्काल निराकरण हो सके। इसी के साथ छमता वृद्धि के लिए जो भी ट्रांसफार्मर बदलने है उस पर भी तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया और अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि 2 दिन के भीतर नगर मुंगरा बादशाहपुर के कई जगहों के जर्जर तारों को बदला जाना चाहिए जिससे लोगों को निर्वाध बिजली मिल सके। इस अवसर पर मुख्य रुप से सपा वरिष्ठ नेता राहुल यादव, सपा विधानसभा अध्यक्ष राममूर्ति सरोज, जिला पंचायत लक्ष्मीकांत यादव, सपा नगर अध्यक्ष तमजीद अशरफ, ग्राम प्रधान राजू पटेल, शादाब, फरहान आलम, पी पी गुप्ता, विधानसभा सपा उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।


