दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी सहित हजारों का माल उड़ाए
राकेश मौर्य की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । थाना क्षेत्र के गांव मुगरडीह सुजानगंज रोड पर स्थित टायर की एक दुकान में चोरों ने बीते सोमवार की रात ताला तोड़कर 35 पीस टायर सहित सात हजार रुपए नगदी चोरी कर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान को खोलने पहुंचा तो देखा कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है यह देख अवाक हो उठा। दुकानदार ने बताया कि उन्हें इस वारदात की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई जब वह दुकान पर पहुंचे। दुकानदार के अनुसार कुल लगभग 50000रुपए के माल की चोरी हुई है। उन्होंने चोरी की तहरीर मुंगरा बादशाहपुर थाने में दी।
