ग्रामीण क्षेत्रों में दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व कार/जीप चलाते समय सीट बेल्ट को पहनने के बारे में लोगों को जागरूक किया गया
जौनपुर (सू0वि) । 8 अक्टूबर 2020 को द्वितीय त्रैमासिक सड़क सुरक्षा सप्ताह के चैथे दिन एस0पी0 सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) जौनपुर द्वारा कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत सोशल डिस्टेसिंग एवं स्वच्छता के मानकों का अनुपालन करते हुए

जनपद के शहरी क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदूषण सम्बंधी चेकिंग की कार्यवाही की गयी एवं इस दौरान सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) जौनपुर अशोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा मोटर ड्राइविंग स्कूल की जाॅच की गयी और आवश्यक निर्देश दिये गये। जनसामान्य से सड़क सुरक्षा/यातायात नियम के पालन हेतु अनुरोध किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व कार/जीप चलाते समय सीट बेल्ट को पहनने के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में समस्त प्रवर्तन सिपाही मौजूद रहे।
