कोरोना महामारी के कारण गाँव मे नही घूमे बाँके बिहारी,भक्तो ने मंदिर परिसर में ही की पूजा अर्चना
जाफरगंज/ फतेहपुर । अमौली विकाश खण्ड डिघरूवा में लगने वाले तीन दिवसीय श्री बाँके बिहारी जी का महोत्सव शनिवार को सुबह शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चारण के बीच शुरू हो गया ।
डिघरूवा गांव स्थिति श्री बाँके बिहारी जी के मन्दिर परिसर को भक्तो द्रारा खूब सजाया गया है और महोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। कोरोना वैश्विक महामारी के कारण श्री बाँके बिहारी जी की सैकड़ो वर्ष पुरानी

शोभायात्रा और मेले का कार्यक्रम अबकी बार रद्द कर दिया गया है फिर भी बड़ी संख्या में भक्तगण श्री बाँके बिहारी के दर्शन के लिए पहुँच रहे है । आचार्य गणो द्रारा सोशल डिस्टेंडिंग का भरपूर पालन करवाते हुए भक्तो को पूजा अर्चना और दर्शन करवाए जा रहे है । भक्तगण अपने आराध्य देव श्री बाँके बिहारी से जल्द से जल्द कोविड-19 महामारी से देश को निजात दिलाने की प्रार्थना कर रहे है। मन्दिर के मुख्य पुजारी मुन्ना तिवारी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण अबकी बार भक्तो की संख्या में कमी जरूर आई है मग़र लोगो मे उत्साह की कोई कमी नही है।
