प्रतापगढ़ ।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में आज शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस घटनस्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार से शव को बाहर निकाला।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने बताया कि प्रतापगढ़ जनपद नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में सुबह 5 बजे ट्रक और स्कार्पियो की आमने-सामने की टक्कर हो गई है, जिसमें 9 लोग मर गए हैं। ये सभी स्कार्पियो में सवार होकर राजस्थान से बिहार जा रहे थे। पुलिस के अनुसार यह लोग बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। शवों को स्कार्पियो को काटकर बाहर निकाला गया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
इस भीषण हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और हादसे में घायल हुए शख्श का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए।