नहीं थम रहा फाँसी पर लटकने का सिलसिला 30 वर्षीय युवक का फंदे से लटका मिला शव

शिवकुमार तिवारी की रिपोर्ट
अयोध्या,बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के गजा का पुरवा में छत के कुंडे में रस्सी के सहारे लटके मिले युवक के शव से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। संजय कुमार पाल उम्र 30 वर्ष पुत्र स्व० रामसुख निवासी तेंदुआमाफी बीकापुर का शव छत के कुंडे के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला परिवार वालों कोहराम मचा हुआ है बेतक अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र समेत तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया ग्राम वासियों के मुताबिक मृतक युवक बहुत ही नेक और सज्जन था जिसका कभी किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ था। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है मौके पर मौजूद कोतवाल इंद्रेश कुमार यादव व सीओ बीकापुर कोमल प्रसाद मिश्रा द्वारा बताया गया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का ही मामला लग रहा है फिलहाल मृतक के मौत के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है पुलिस जांच में जुटी है।
