भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

शिक्षक हित के लिए सदैव तत्पर रहूंगा – डाॅ0 मनोज वत्स

0 20

जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर के शिक्षक संघ इकाई का गठन पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ0 अखिलेश्वर शुक्ला एवं डाॅ0 राजेन्द्र सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
जिसमें अध्यक्ष डाॅ0 मनोज वत्स, उपाध्यक्ष डाॅ0 अखिलेश कुमार गौतम, महामंत्री डाॅ0 श्याम सुन्दर उपाध्याय, संयुक्त मंत्री डाॅ0 आशीष कुमार शुक्ला, तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु

श्री लाल साहब यादव को सर्वसम्मति से चुना गया।
डाॅ0 मनोज वत्स ने कहा कि शिक्षक हित के लिए सदैव तत्पर रहूंगा, शिक्षको की कोई भी समस्या महाविद्यालय/विश्वविद्यालय एवं शासन स्तर पर रहेगी तो उसके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। जिससे शिक्षको का अहित न हो। महाविद्यालय में शिक्षको से संबंधित समस्त समस्याओ का तुरन्त दूर कराया जायेगा।
डाॅ0 श्याम सुन्दर उपाध्याय ने कहा कि समस्त सहयोगी शिक्षको को साथ लेकर चलना ही हमारी प्राथमिकता होगी, जिससे हम सभी शिक्षक मिल जुलकर आने वाली सभी चुनौतियों का सामना कर सकेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष डाॅ0 आर0पी0 ओझा तथा संचालन डाॅ0 अभय प्रताप सिंह (पूर्व महामंत्री) ने किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 विष्णुचन्द्र त्रिपाठी ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियो को बधाई दिया।
इस अवसर पर डाॅ0 मयानन्द उपाध्याय, डाॅ0 अवधेश द्विवेदी, डाॅ0 विजय बहादुर यादव डाॅ0 निशीथ कुमार सिंह, विष्णु मौर्य, अनिल मौर्य, डाॅ0 ज्योत्सना श्रीवास्तव, डाॅ0 नीता सिंह, डाॅ0 अनीता सिंह, डाॅ0 अनामिका सिंह, डाॅ0 सुधा सिंह, सुधाकर शुक्ला, संजय कुमार सिंह, कार्यालय अधीक्षक, सुधाकर मौर्य लेखाकर उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More