टेंपो पलटने से कई लोग घायल एक की हालत नाजुक ,घंटो बाद नहीं पहुंची पुलिस
शिवगढ प्रतापगढ़ संवाददाता
शिवगढ़, प्रतापगढ़ । जालपा नहर थाना आसपुर देवसरा पट्टी चांदा मार्ग पर बाइक सवार को बचाने में टैंपू से भरी सवारी पलटी । जिसमें राम गरीब तिवारी निवासी अमहारा थाना कंधई व चंदा देवी पत्नी रामसूरत परदाहा वासुदेव

थाना आसपुर देवसरा वाह शिव कुमारी देवी पत्नी विजय कुमार निवासी विनैका थाना आसपुर देवसरा व इनके साथ बच्चे रिंकी पिंकी तथा लक्ष्मी देवी पत्नी अमरजीत निवासी सरैया थाना चांदा सुल्तानपुर तथा ड्राइवर पप्पू निवासी हडिया थाना चांदा सुल्तानपुर घायल हो गए ।घायलो मे राम गरीब की हालत नाजुक है । सूचना के बाद भी घंटों लोग तड़पते रहे लेकिन १०० नंबर पुलिस नही पहुंची । घंटे बाद पहुंची पुलिस सीएससी पट्टी ले गई ।
अशोक शुक्ला शिवगढ प्रतापगढ़ संवाददाता
