भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

इलाहाबाद की तनुप्रिया सिंह परमार को मिस यूपी क्वीन का खिताब मिला

0 18

जौनपुर । रासमण्डल में स्थित सभागार में रविवार की रात फ्रैंड्स ग्रुप ट्रस्ट के बैनर तले गहना कोठी द्वारा प्रायोजित मिस यूपी क्वीन 2018 ग्रैण्ड फिनाले का भव्य आयोजन किया गया। 5 चक्र के कम्पटीशन के बाद मिस यूपी क्वीन 2018 का चयन किया गया जिसमें इलाहाबाद की तनुप्रिया सिंह परमार को मिस यूपी क्वीन का खिताब मिला। साथ ही सोनभद्र की प्रियंका रघुवंशी को दूसरा व गोरखपुर की साक्षी जायसवाल को तीसरा स्थान मिला।
इसके पहले मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन माया टण्डन एवं विशिष्ट अतिथि बसपा नेता अशोक सिंह व भाजपा नेता संजय सिंह सहित संरक्षक विनीत सेठ ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् प्रतियोगिता की जज वालीवुड एक्टर मंजरी फड़नीज, एक्टर अनिरूद्ध सिंह व एक्टर अभिनव

कुमार का अतिथियों द्वारा स्वागत किया गया।
प्रतियोगिता के अगले क्रम में चयनित सभी 21 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसके बाद निर्णायक मण्डल के सदस्यों द्वारा 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसके बाद लिखित परीक्षा के साथ टैलेंट राउण्ड हुआ जिसमें से 5 प्रतिभागियों का चयन हुआ। अन्त में बचे पांचों प्रतिभागियों में हुये चयन के आधार पर तनुप्रिया सिंह परमार के सिर मिस यूपी क्वीन 2018 का ताज लगा। साथ ही प्रियंका रघुवंशी दूसरे व साक्षी जायसवाल तीसरे स्थान पर आयीं।
इसी क्रम में बेस्ट ब्यूटीफुल स्माइल नेहा सिंह जौनपुर, बेस्ट सिल्की हेयर काजल गुप्ता जौनपुर, मिस एलिजेंट सिमरन साहू कानपुर, साइनी स्कीन सोनल केसरवानी इलाहाबाद और प्रोमिनेंट आइज अंजली सिंह जौनपुर आयीं। इस दौरान आजमगढ़ के मनन, जौनपुर के राजेन्द्र सिंह राज, डा. क्षितिज शर्मा, संदीप पाण्डेय, बालिका वैष्णवी श्रीवास्तव सहित फैं्रड्स डांस ग्रुप व रिदम डांस फैक्ट्री के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन शिल्पी व सलमान शेख ने संयुक्त रूप से किया तो सभी मॉडल्स की कोरियोग्राफी सागर शान लखनऊ ने किया। प्रतियोगिता में क्यूरियस बैण्ड की प्रस्तुति लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र बनी रही। यह कार्यक्रम नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर तमाम गणमान्य जन मौजूद थे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More