भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

किशोरी को बन्धक बनाकर किया दुष्कर्म

0 45

आदित्य मिश्रा की रिपोर्ट

फरीदपुर( बरेली)। फरीदपुर क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोश होने पर आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और ट्रॉली के नीचे डालकर फरार हो गए। इस मामले में दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
करीब साढ़े 12 बजे छत पर सोने के दौरान उनकी बेटी अचानक गायब हो गई। उन लोगों ने खोजबीन शुरू की तो उनकी बेटी घर से कुछ दूरी पर ट्रॉली के नीचे बेहोश पड़ी मिली।
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में किशोरी से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर वह बेहोश हो गई। आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसे ट्रॉली के नीचे डालकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को ट्रॉली के नीचे से निकालकर उसके हाथ पैर खोले। काफी देर बाद किशोरी को होश आया, तब उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More