रंगदारी की मांग को लेकर बदमाशों ने व्यवसायी को गोली मारी ,पूरे इलाके में हड़कम्प मचा
जौनपुर । सिकरारा थाना क्षेत्र के अरुआवां गांव में रंगदारी न देने पर तीन अज्ञात बदमाशों ने बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी को गोली मारदी और फरार हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। उधर घायल व्यापारी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया है।
बताते हैं कि सिकरारा थाना क्षेत्र के अरूआवां गांव के निवासी राजदेव पाल इसी गांव में सड़क के किनारे बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान

है। दोपहर वह अपनी दुकान पर बैठा था इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश पहुंचकर उससे रंगदारी मांगने लगे। विरोध करने पर उससे मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी बीच कैश बाक्स में रखा एक लाख 45 हजार लूटने लगे। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर दो गोलियां चलायी। पहली गोली बगल से निकली गयी दूसरी गोली उसके पीठ में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो राजदेव खून से लथपथ पड़ा था। आनन-फानन में उसे मछलीशहर सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
